रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होगी सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखा था रेल सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है तिरुमदारा में सिद्धमूला क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव होगा
एक्स पर जानकारी साझा करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा की विगत जनवरी माह में मैंने माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रैन सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया था जिससे क्षेत्र के लोगो को आवागमन में सुविधा मिले और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके
इस महत्वपूर्ण ट्रैन सेवा से संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी इसके साथ ही रामनगर के तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी कल से प्रारंभ हो गया है जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और वे इसका लाभ भी लेने लगे है