आशारोड़ी में दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है बृहस्पतिवार को नोएडा से दून आ रही कार आशारोड़ी चौकी के पास एक ट्रक से टकरा गयी इसके बाद पीछे से आ रही एक एसयूवी कार ने भी दुर्घटनाग्रस्त कार को टक्कर मार दी इस भीषण हादसे में ग्रेटर नोएडा के रहने वाले युवक रविंद्र कुमार की मौत हो गई पत्नी की तहरीर पर क्लेमंटटाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी अंजली कश्यप ने बताया की उनके पति रविंद्र कुमार 30 अप्रैल 2026 को अपने तीन साथियो मनोज पाठक, दिनेश और राघव सभी निवासी गौतम बुद्ध नगर के साथ फैक्ट्री से शाम करीब 5:30 बजे देहरादून के लिए निकले थे वे जिस कार में सवार थे वह दिनेश के नाम पर पंजीकृत बताई गई है रात लगभग 10 बजे उन्हें सुचना मिली की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और उनके पति की हालत गंभीर है

सुबह देहरादून पहुंचने पर उन्हें पता चला की रविंद्र कुमार का शव जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा हुआ है तहरीर के अनुसार, हादसा आशारोड़ी पुलिस चौकी से पहले हुआ जहां कार एक ट्रक से टकरा गई इस टक्कर में रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!