कुंभ के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, धर्मनगरी हरिद्वार में कई धार्मिक व्यवस्था और उसको लेकर बने नियमों को भी तोड़ा जा रहा है इन्हीं में एक अव्यवस्था ऐसी भी सामने आई की एक महिला ने हर की पैड़ी घाट के पास अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाया वही गंग नहर के एक हिस्से में कुछ युवक डंडे से मछलियां मारते हुए देखे गए इन घटनाओं को लेकर कई संगठनों में गहरा आक्रोश है

बता दे की हरिद्वार को शराब, मांस और अन्य व्यसनों से दूर रखने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है शुक्रवार को हरियाणा और दिल्ली से आई महिलाएं खुद नहाने से पहले अपने कुत्ते को नहलाने की कोशिश कर रही थी इस दौरान महिला की व्यवस्थापको से झड़प भी हुई लेकिन उसने कुत्ते को नहलाया और चेतावनी दे डाली की उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है यह घटन हरकी पैड़ी घाट के पास हुई जिसको लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई

वही गंग नहर ने एक हिस्से में जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां झुग्गी-झोपड़ी के दर्जनों युवक हाथों में डंडे लेकर मछलियों को मारते देखे गए यह सभी बच्चे अधनगे थे और हल्की धारा में खुलेआम मछली मारकर आस्था को चोट पहुंचाने का प्रयास किए इनको देखकर कई लोगो ने रोक-टोक का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें युवकों ने बुरी तरह डांटकर भगा दिया इन सभी बिंदुओं को लेकर कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों में नाराजकी है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!