मल्लीताल , 5 मई।
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका सिमरन डी.एस.बी. कैंपस में विज्ञान की स्नातक छात्रा थी।
बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है, जब घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। सिमरन ने फांसी से लटककर की आत्महत्या। घटना के समय कमरे में दादी साथ सो रही थे लेकिन रात दो-ढाई बजे सिमरन ने यह आत्मघाती कदम उठाया ।जिसके लिए सिमरन ने चुन्नी का फंदा बनाया। सिमरन अपनी माँ, दो भाइयों और दादी के साथ रहती थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल हरीश चंद पंत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। यह घटना हनुमान मंदिर के पास सात नंबर क्षेत्र की बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।