नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल में देरी, पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप – हिन्दू संगठन के साथ परिजन धरने पर, 24 घंटे में कार्रवाई की मांग…

कोतवाली खानपुर, 1 मई।
कोतवाली खानपुर क्षेत्र के ग्राम दरलावाला में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पीड़िता के पिता लोकीराम के अनुसार, 26 अप्रैल की सांय: करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी पशुओं को पानी पिलाने अपने घेर में जा रही थी, तभी पड़ोसी ग्राम “जोग्गा वाला ” के तीन जेहादी युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। जिनमे से दो युवको को लड़की ने पहचान लिया है।

परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने लड़की के मुंह पर नशीला पदार्थ लगा कपडा रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसे जंगल में ले जाया गया। जहा पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। देर होने पर जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर नाबालिक बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन रात दो बजे तक कोई सुराग नहीं मिला।

अगली सुबह 27 अप्रैल को करीब छह बजे लड़की फटे-कपड़ों और अचेत अवस्था में घर पहुंची। होश में आने पर उसने अपने साथ हुई आपराधिक कर्त्य घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद सुबह करीब सात बजे परिजन व पड़ोसियों के साथ नाबालिक लड़की को लेकर कोतवाली खानपुर पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां उन्हें न्याय के बजाय उपेक्षा का सामना करना पड़ा।

परिजनों का कहना है कि कोतवाली खानपुर पुलिस ने उनकी मुश्किल परिस्थिति को अनदेखा करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। तत्काल न तो कोई एफआईआर दर्ज की और न ही मेडिकल जांच करवाई, और साथ ही साथ “मेरा BP बढ़ जायेगा यहाँ से ले जाकर अपनी बेटी का किसी अस्पताल में इलाज करवाओ ” और जब वह ठीक हो जाएगी तब आकर बयान लिखवा देना ! कहकर उन्हें लौटा दिया गया।
इसके बाद परिजन नाबालिक बच्ची को लेकर लक्सर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इसे पुलिस केस बताते हुए इलाज करने से मना कर दिया। और पुलिस को साथ लेकर आने के लिए बोला। इस बीच परिवार थाने और अस्पताल के बीच भटकता रहा

मेडिकल में देरी पर उठे सवाल :-
परिजनों के मुताबिक, 29 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद संगठन के जिला मंत्री (जीवेन्द्र तोमर) से संपर्क करने कर उनके हस्तक्षेप के बाद कोतवाली खानपुर पुलिस ने आनन – फानन में 30 अप्रैल को नबालिक लड़की का मेडिकल महिला जिला अस्पताल हरिद्वार में कराया गया।

MH7न्यूज़चैनल की टीम, 30 अप्रैल ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां मौजूद महिला डॉक्टर (जिन्होंने परीक्षण किया) से बातचीत की जिन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में 72 घंटे के भीतर मेडिकल जांच होना बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस मामले में यह समयसीमा पार हो चुकी थी।

नबालिक लड़की के मेडिकल में खानपुर पुलिस द्वारा हुई लापरवाही के कारण, खानपुर पुलिस शक के दायरे में ?
क्या अपराधियों के साथ पुलिस के राजनैतिक या पारिवारिक सम्बन्ध है ?
क्या पुलिस बचाना चाहती है अपराधियों को ?

खानपुर पुलिस पर दबाव के गंभीर आरोप:
परिजनों ने खानपुर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि – महिला पुलिसकर्मी पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बना रही हैं। महिला कांस्टेबल ऋतू चौधरी पर आरोप लगते हुई कहा कि – “किसी युवक का भविष्य खराब मत करो” जैसी बातें कहकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा उन पर लगातार जेहादियों के खिलाफ ” मुकदमा दर्ज न करने “का दबाव बनाया जा रहा है।

संगठन द्वारा इंसाफ के लिए घेराव :
आज 1 मई को घटना से आक्रोशित परिजन व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ खानपुर कोतवाली का घेराव किया , जहा संगठन ने शासन और प्रशासन से 24 घंटे के भीतर निष्पक्ष जांच व दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। तथा पुलिस द्वारा संगठन कॉ आश्वाशन भी दिया गया है।

विश्व हिन्दू परिषद संगठन जिला मंत्री देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में आज सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने मिलकर कोतवाली खानपुर का घेराव किया । इस अवसर पर विभाग से संगठन-मंत्री अर्जुन भाई साहब, जिला-संयोजक बजरंग दल अमित मुल्तानिया, जिला-सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद दीपक तालियान, जिला गोरक्षा प्रमुख दिलप्रीत हुड्डा, बादल तोमर, कुलदीप बिश्नोई, अजय नायर, राकेश कंसल, हिमांशु, साजन वाल्मीकि, मयंक त्यागी, निक्की व दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

परिजनों ने शासन, प्रशासन से की अपील :-
परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्हें केवल अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में किसी और बेटी के साथ ऐसा न हो।
“बेटी की चीख और सिस्टम की खामोशी—इंसाफ के लिए परिवार की पुकार”

MH7न्यूज़चैनल व जनता का कहना – “यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पुरे समाज के विश्वाश की परीक्षा है” – अब देखना यह है की शासन, प्रशासन इस पर कितना खरा उतरता है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!