हरिद्वार, 2 मई ।
हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर शानदार काम करते हुए जनता का भरोसा जीत लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में थाना सिडकुल पुलिस टीम ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा छह महीनो में आज यह चतुर्थ चरण है, जब इतनी भारी मात्रा में “ओप्रशन रिकवरी ” के तहत चोरी किये हुए मोबाइल फोन जनता को वापस किये गए है। उन्होंने यह भी बताया की अभी तक चार चरणों में लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक की कीमत के मोबाइल फोनो को रिकवर कर जनता को वापस किया गया है।

📱 करीब ₹36 लाख की कीमत के मोबाइल बरामद
कुल 152 मोबाइल फोन को ट्रेस कर इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये से अधिक आँकी गई है। खास बात यह है कि जिन लोगों ने अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके चेहरों पर अब फिर से मुस्कान लौट आई है।

🔍 C.E.I.R पोर्टल बना गेम चेंजर
खोए हुए मोबाइल की तलाश में C.E.I.R पोर्टल बेहद प्रभावी साबित हुआ। पुलिस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर इन मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की।

👷‍♂️ स्थानीय और बाहरी दोनों को राहत
बरामद फोन में सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में काम करने वाले तथा बाहरी राज्यों से आये कर्मचारियों के साथ-साथ, स्थानीय निवासियों के भी खोये हुए मोबाइल फोन शामिल हैं।

📊 बरामद किये गए 152 मोबाइलों का विवरण
iPhone – 02
Oppo – 27
Nothing – 08
Samsung – 25
Realme – 29
Mi – 07
Vivo – 32
OnePlus – 16
Infinix – 06

👮‍♂️ पुलिस टीम की अहम भूमिका
सिडकुल थाना अध्यक्ष अजय शाह,व0 उ0 नि0 विकास रावत, हे0 का0 विवेक यादव शामिल रहे।
एसपी सिटी ने विशेषतः हे0 का0 विवेक यादव के कार्य को सहराया ,उन्होंने कहा की पूर्व में SOG का अनुभव होने के कारण वह इस कार्य में निपुर्ण है

👏 जनता ने की सराहना
इस सराहनीय कार्य के लिए आमजन द्वारा उत्तराखंड सिडकुल हरिद्वार पुलिस की जमकर प्रशंसा की है।और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया

⚠️ पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा की – यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है, तो उसे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। साथ ही, मोबाइल खोने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!