MH7न्यूज इस मामले को शुरू से कवर करता आ रहा है, और यह आज इस खबर का आखिरी ताज़ा अपडेट !
“हरिद्वार( खानपुर) पुलिस का एक्शन मोड—दरिंदों की अब खैर नहीं”
हरिद्वार, 3 मई ।
हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दिनांक 29 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली खानपुर में तहरीर देकर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की शिकायत दर्ज करवाई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में खानपुर पुलिस ने पहले 2 मई ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, अन्य दो आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे।
लेकिन बाकी दो आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया, कई जगहों पर दबिश दी और आखिरकार लगातार फरार चल रहे उत्तर प्रदेश बॉर्डर के पास ग्राम खुशीपुरा से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रसीम (उम्र 21 वर्ष) पुत्र लतीफ और रिहान (उम्र 18 वर्ष) पुत्र नौशाद, निवासी ग्राम जोगावाला के रूप में हुई है।
इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षकमंसूर अली , उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विजयेंद्र सिंह और कांस्टेबल हरेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।
दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस टीम की तेजी और सटीक रणनीति ने फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।