MH-7 न्यूज़ चैनल की खबर का असर: प्रशासन हरकत में, एक मुजरिम गिरफ्तार, फरार आरोपियों पर दबिश तेज !!

हरिद्वार, 2 मई ।
कोतवाली खानपुर क्षेत्र में नाबालिग के साथ गंभीर अपराध के मामले में हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29.04.2026 को वादी द्वारा थाना खानपुर में तहरीर दी गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ व्यक्तियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और उसके साथ गलत कार्य किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खानपुर में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल , कोतवाली खानपुर व CIU रुड़की की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और कुशल सुरागरसी करते हुए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान गोवर्धनपुर क्षेत्र के धर्मपुर से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान सजाकत (उम्र 26 वर्ष ) पुत्र उल्लफत, निवासी ग्राम जोग्गावाला, के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

इस कार्यवाही में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सूरत शर्मा, हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह, कांस्टेबल महावीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!