हरिद्वार, 3 अप्रैल।
देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर रानीपुर मोड़ स्थित मधुबन होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अशोक श्रीवास्तव, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रामकांत पांडे, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी तथा क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदमजी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में पत्रकारिता विश्व के अन्य देशों की तुलना में अधिक स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि भारत में पत्रकारों को सरकार की आलोचना करने की पूरी स्वतंत्रता है, जो लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पारंपरिक मीडिया से काफी आगे निकल चुका है और हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का मंच प्रदान कर रहा है।

उन्होंने अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सरकार के खिलाफ बोलने पर पत्रकारों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है, जबकि भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुरक्षित है। साथ ही साथ उन्होंने महान शहीद भगत सिंह , बावन इमली, सुभाष चद बोस व अन्य आजादी में शहीद हुए भारतीय क्रांतिकारियों के बारे में बताया और कहा की इतिहास को सही तरीके से न तो हम सबको किताबो व नाटक और फिल्मो के माध्यम से प्रसारण किया गया , जिस वजह से हमें व हमारी आने वाली पीडियो को देश की आजादी के मूल्य का बोध नहीं। उन्होंने कहा की इस तरह के समारोह के माध्यम से पत्रकार ,आरएसएस व संगठन अपने देश के वास्तविक इतिहास और उसको आजाद करवाने के लिए कितने देशप्रेमियो ने अपना बलिदान दिया है जिस वजह से हम आज आजाद हिन्दुस्तान में विचरण कर रहे है। हमें हर बलिदान की कदर होनी चाहिए व अपने इतिहास जो जानना चाहिए।

कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर रामकांत पांडे ने कहा कि देवर्षि नारद का चरित्र अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि नारद जी केवल संदेशवाहक ही नहीं थे, बल्कि वेदों के ज्ञाता भी थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें नारद जी से यह सीखना चाहिए कि संदेश को बिना तोड़-मरोड़ के, उसी स्वरूप में प्रस्तुत करना चाहिए।

इस अवसर पर पंडित ज्वाला प्रसाद शांदिल्य की पुस्तक सत्यनारायण कथा का विमोचन किया गया। साथ ही उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पंचांग का भी लोकार्पण हुआ।

कार्यक्रम में पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, लेखकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!