दिनांक : 19 अप्रैल 2026
आज रविवार सुबह बागेश्वर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुबह दो बार हल्के झटके दर्ज किए गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के मुताबिक, पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाना पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र 30.088 उत्तर अक्षांश और 79.902 पूर्व देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई।

इसके बाद दूसरा झटका सुबह 10:46:59 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसका केंद्र 30.140 उत्तर अक्षांश और 79.905 पूर्व देशांतर पर रहा और इसकी गहराई भी 5 किलोमीटर आंकी गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इन झटकों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के कारण लोगों में कुछ समय के लिए भय का माहौल जरूर बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!