– मां को पुलिस पहले कर चुकी है गिरफ्तार
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में 1 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पेशे से ट्रक चालक आरोपी का बच्ची की मां से प्रेम—प्रसंग चल रहा था। मां ने आरोपी को दुष्कर्म करने से रोकने के बजाय उसका समर्थन किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जबकि एक दिन पहले ही आरोपी महिला को पुलिस जेल भेज चुकी है।
सोमवार की देर रात कनखल थाने पहुंचे पिरान कलियर क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी का मदन शर्मा निवासी खेड$ी मुबारिक पुर लक्सर से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। पत्नी एक माह पूर्व विवाद होने पर दस साल की बेटी को लेकर प्रेमी के यहां रहने चली आई थी। दो दिन पूर्व वह अपनी बेटी को लेकर यहां आया। बेटी ने पड$ोस की एक महिला को जानकारी दी थी कि मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पत्नी ने इस बारें में किसी को भी कुछ बताने से बच्ची को मना किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को प्रेमी का समर्थन करने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी हत्थे नहीं चढ पाया था। बुधवार को कनखल क्षेत्र के जमालपुर से आरोपी मदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी नरेश राठौड ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *