रानीपुर पुलिस ने डीपीएस स्कूल के पीछे कच्चे रास्ते से आरोपी को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

हरिद्वार,22 नवंबर ।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक और शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को रानीपुर पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान डीपीएस स्कूल के पीछे सुभाषनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से किन्नू मार्का देशी शराब के 42 टेट्रा पैक बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर पुत्र मुकेश कुमार, निवासी एल-32, अंबेडकर नगर, टिबड़ी, रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में शामिल:

  1. कांस्टेबल सर्वजीत सिंह
  2. कांस्टेबल अजीतराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!