दो लैपटॉप, Apple iPad और नकदी बरामद; आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया

देहरादून/ऋषिकेश, 15 सितम्बर ।

रेलवे यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर के खिलाफ जीआरपी उत्तराखंड ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना जीआरपी देहरादून पुलिस ने ट्रेन में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से Apple और Lenovo के दो लैपटॉप, Apple iPad तथा ₹20 हजार की नकदी बरामद की गई है।मामला 27 अगस्त 2026 का है। फरीदपुर, बरेली निवासी अक्षय कुमार सक्सेना ने थाना जीआरपी देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पिताम्बरपुर रेलवे स्टेशन से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन संख्या 13009 दून एक्सप्रेस के A1 कोच में सीट नंबर 05 पर यात्रा कर रहे थे।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन से योगनगरी ऋषिकेश के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका काले रंग का पिट्ठू बैग चोरी कर लिया।बैग में दो लैपटॉप, Apple iPad, ₹1.90 लाख नकद, चार क्रेडिट कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण सामान मौजूद थे। मामले में थाना जीआरपी देहरादून में मुकदमा अपराध संख्या 18/26, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

🔎 तकनीकी निगरानी से आरोपी तक पहुंची पुलिसघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड अरुणा भारती के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी हरिद्वार अनुज के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना जीआरपी देहरादून के थानाध्यक्ष सतीशचन्द्र घिल्डियाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने टेक्निकल सर्विलांस, सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से लगातार संदिग्धों की जानकारी जुटाई। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद आखिरकार 13 सितंबर 2026 को ऋषिकेश-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर खांड गांव रेलवे अंडरपास से करीब 150 मीटर पहले पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंश शर्मा पुत्र स्वर्गीय धीरेन्द्र शर्मा, निवासी गणेश कॉलोनी, सम्भल, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी मझोला, मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

💻 चोरी का माल बरामदपुलिस ने आरोपी के कब्जे से—Apple लैपटॉप – 01Lenovo लैपटॉप – 01Apple iPad – ०१₹२०,००० नकदबरामद किए हैं।⚠️ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमेपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, आपराधिक षड्यंत्र, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में ऋषिकेश, जीआरपी हरिद्वार, सहारनपुर और जीआरपी मुरादाबाद से जुड़े मुकदमे शामिल हैं।

आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 से 2025 के बीच दर्ज कई मुकदमों का रिकॉर्ड पुलिस के सामने आया है। ऐसे में ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान को निशाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ जीआरपी की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

👮‍♂️ इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिकाइस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सतीशचन्द्र घिल्डियाल, उपनिरीक्षक प्रीति सैनी, हेड कांस्टेबल हीरापाल, हेड कांस्टेबल देशराज और कांस्टेबल अजय नेगी शामिल रहे।

जीआरपी की इस कार्रवाई से साफ है कि रेलवे यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले अपराधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। हालांकि चोरी हुई पूरी नकदी और दस्तावेजों की बरामदगी तथा घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इसे लेकर पुलिस की आगे की जांच महत्वपूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!