आज दिनांक 31 मार्च को वार्ड नंबर 7 के निर्दलीय सभासद अमरजीत सिंह रॉबिन के प्रस्ताव पर आखिरकार “टिहरी विस्थापित कॉलोनी” का नाम बदल दिया गया है। इस फैसले का स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। नाम परिवर्तन के निर्णय के बाद कॉलोनी में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

निर्दलीय सभासद अमरजीत सिंह रॉबिन ने इस संबंध में अपना बयान देते हुए कहा कि – टिहरी विस्थापित कॉलोनी में कोई भी माइग्रेट ( विस्थापित) नहीं है ,सभी आमजन “वीर शिवजी नगर” के नाम से अपनी कॉलोनी का नाम पर गर्व कर रहे है। क्षेत्र की जनता की भावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से कॉलोनी के नाम परिवर्तन को लेकर प्रयास किए जा रहे थे और आखिरकार जनता की उम्मीदें पूरी हुई हैं।

स्थानीय निवासियों ने भी इस निर्णय पर संतोष जताते हुए सभासद और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि नए नाम से कॉलोनी की पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!