हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) की रात चौकी सुमननगर क्षेत्र में कृपाल नगर सिडकुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित खाली मैदान के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक( अनुमानन कीमत 1 लाख ), व कुछ स्मैक बेचकर कमाए गए 900 रुपये तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन कुमार (उम्र 18 वर्ष), पुत्र शिवलाल सिंह , निवासी ग्राम लालापुर पिपल, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) तथा व्हाइट हाउस के सामने वाली बिल्डिंग, किराएदार, सिडकुल थाना क्षेत्र, हरिद्वार के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक सिडकुल क्षेत्र से लाया था और जिस मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहा था, वह भी उसे सप्लायर द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके सप्लायर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार सप्लायर की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज मेडिकल के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा, उपनिरीक्षक विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), कानि0 उदय चौहान, कानि0 विवेक गुसाई और कानि० दीप गॉड शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!