थाना सिडकुल , 5 मई।
हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र बिष्ट बने अपर उपनिरीक्षक
पीपिंग सेरेमनी में एसएसपी नवनीत सिंह और सीओ संजय चौहान ने कंधों पर सजाए स्टार
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति सूची में स्थान पाने के बाद हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र बिष्ट आज मंगलवार दिनांक 5 मई को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर एवं सीओ संजय चौहान ने उनके कंधों पर स्टार सजाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का यह सम्मान न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
MH7न्यूज़चैनल की तरफ से उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !