हरिद्वार, 7 मई ।
हरिद्वार में पहली बार आयोजित होने जा रहा “स्वाद ए महोत्सव” शहर का पहला फूड, आर्ट एंड शॉपिंग फेस्टिवल होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वादे महोत्सव के क्रिएटिव डायरेक्टर आकाश ऋतुराज भारतीया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य हरिद्वार में एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहाँ लोग एक साथ आकर भोजन, कला, शॉपिंग और मनोरंजन का आनंद ले सकें। साथ ही स्थानीय व्यवसायों और प्रतिभाओं को भी बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन हरिद्वार की ब्रांडिंग, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। भविष्य में हरिद्वार में और भी बड़े आयोजनों की नई दिशा तय करने की उम्मीद के साथ इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
आकाश ऋतुराज भारतीया ने कहा कि “स्वाद ए महोत्सव” का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार में एक ऐसा भव्य और खुशियों से भरपूर फेस्टिवल आयोजित करना है, जहाँ हर वर्ग के लोग आकर स्वाद, मनोरंजन और संस्कृति का आनंद ले सकें। इस महोत्सव में कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा, वहीं छोटे स्थानीय व्यापारियों और व्यवसायियों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और लोगों तक पहुँचाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
फूड लवर्स के लिए यह महोत्सव खास आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहाँ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को लुभाएंगे। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेहतरीन खाने और मनोरंजन का आनंद उठा सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य हरिद्वार में एक ऐसा यादगार और एंटरटेनिंग इवेंट तैयार करना है, जो लोगों के लिए लंबे समय तक खास अनुभव बनकर रहे।
फेस्टिवल में कुल 65 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें फूड और शॉपिंग दोनों शामिल होंगे। महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड और चटपटे व्यंजन, उत्तराखंड के पारंपरिक पकवान, फैशन, हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल उत्पादों का शॉपिंग बाजार शामिल रहेगा।
इसके अलावा लाइव म्यूजिक, डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आर्ट एग्जीबिशन एवं रचनात्मक प्रदर्शन भी लोगों को आकर्षित करेंगे। परिवार और बच्चों के लिए विशेष एंगेजमेंट जोन भी तैयार किए जाएंगे, जिससे यह आयोजन हर आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम का विवरण देते हुए आयोजकों ने बताया कि – “स्वादे महोत्सव” का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कम्यूनिटी सेंटर, सेक्टर-4, बीएचईएल हरिद्वार में किया जाएगा। फेस्टिवल में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का हिस्सा बन सकें।
आयोजकों को उम्मीद है कि यह फेस्टिवल हरिद्वार में भविष्य के बड़े आयोजनों के लिए एक नई दिशा तय करेगा और शहर को फूड, आर्ट, शॉपिंग एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।