भगवानपुर, 29 अप्रैल।
हरिद्वार के कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिनांक 29 अप्रैल 2026 को वारंटी परवेज पुत्र शकील निवासी मक्खनपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज (उम्र 27 वर्ष ) पुत्र शकील निवासी मक्खनपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को अ0उ0नि0 मनोज कुमार और कांस्टेबल चन्द्रविकास की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।