भगवानपुर, 29 अप्रैल।
हरिद्वार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 28 अप्रैल 2026 को पवन नामक व्यक्ति को 45 टेट्रा पैक देशी शराब महबूबा मार्का का परिवहन करते हुए दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन (उम्र 55 वर्ष) पुत्र चुडा निवासी ग्राम खुब्बनपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली भगवानपुर में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
इस कार्रवाई को कांस्टेबल विनय थपलियाल और कांस्टेबल संजय पंवार की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।