“फायर सर्विस रुड़की की तत्परता से टला बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से लगी आग पर पाया गया काबू”

कोतवाली गंगनहर , 22 जून
रुड़की के कोतवाली गंगनहर क्षेत्र स्थित राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक में हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरने से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर यूनिट ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि ट्रक धू-धू कर जल रहा था तथा हाईटेंशन बिजली की लाइन अभी भी सक्रिय थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया गया और चेतक मोबाइल को बिजलीघर भेजा गया। बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने के बाद फायर कर्मियों ने पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के साथ आग पर पूरी तरह काबू पाया।

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते ट्रक के डीजल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

अग्निशमन अभियान में Dvr विपिन सिंह, Lfm विपिन सैनी, फायरमैन हरीशचंद्र, सुनील सिंह एवं अभिषेक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!