आगामी VVIP कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, रानीपुर क्षेत्र में चलाया सघन चेकिंग अभियान

हरिद्वार,22 नवंबर ।
आगामी VVIP कार्यक्रम के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर 2026 की रात चलाए गए अभियान के दौरान पूरणपुर और सलेमपुर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पुलिस ने पूरणपुर से एक व्यक्ति कल्लू को हिरासत में लिया, जबकि अशोक वाटिका, सलेमपुर से सिद्धार्थ, नरवीर सिंह और गुड्डू राम को धारा 172(2) BNSS के तहत हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल गंभीर तोमर, अजय कुमार, हरीश राणा, दीपक रावत और गिरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस का संदेश: सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!