रुड़की | 20 अप्रैल 2026।
हरिद्वार क्षेत्र के रुड़की स्थित सागर पेपर मिल में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे फायर स्टेशन रुड़की को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मिल में रखे वेस्ट पेपर और गत्ते में आग लगी हुई थी। फायर कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए मोटर फायर इंजनों से होज पाइप बिछाकर पंपिंग के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया और उसे फैलने से रोक लिया गया।

इस अग्निकांड में लाखों रुपये के वेस्ट पेपर और गत्ता जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग बुझाने में फायर यूनिट मंगलौर ने भी सहयोग किया। घटना के समय कंपनी के प्रबंधक मौके पर मौजूद रहे।

मौके पर पहुंची टीम में शामिल रहे:
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उदयवीर सिंह यादव, लीडिंग फायरमैन भगवती प्रसाद, चालक विपिन सिंह तोमर, फायरमैन जगवीर सिंह, रविन्द्र सिंह और सुनील सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!