हरिद्वार | 20 अप्रैल 2026
जनपद हरिद्वार में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के तहत वैभव गुप्ता (पीसीएस) ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासन के निर्देशों के क्रम में हुए इस स्थानांतरण के बाद उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की।\

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात वैभव गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि लंबित राजस्व वादों का निस्तारण, दैवीय आपदाओं से संबंधित मामलों का त्वरित समाधान तथा राजस्व वसूली को गति देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

गौरतलब है कि वैभव गुप्ता इससे पूर्व शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव से जनपद में राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!