देहरादून-ऋषिकेश जोन पुलिस ने अवैध जुआ और गैंग गैम्बलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही एक हाई प्रोफाइल जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 40 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि जुआ संचालित करने वाले होटल को सील कर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रभेन्द्र सिंह डोभाल को अवैध जुआ गतिविधियों के संचालन की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश की टीम गठित की गई। टीम ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते हुए पाए गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला सामान और नगदी बरामद की, जिसमें —
3007 कैसीनो कॉइन,
26 ताश की गड्डियां
₹1,37,600 नगद
विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें
बरामदगी से स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह जुआ पार्टी बड़े स्तर पर संगठित तरीके से संचालित की जा रही थी। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 1332/2026 दर्ज कर लिया गया है, जिसमें “जुआ अधिनियम” की धारा 60/68 शामिल की गई हैं।
वहीं, होटल मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी देहरादून ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।
आईडीपीएल चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी डोभाल ने साफ कर दिया कि अब लापरवाही पर भी सख्ती से जवाबदेही तय की जाएगी।
लगातार चल रहा अभियान
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि_अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित करें, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाएं, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसी के तहत पूरे जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
कई राज्यों से जुड़े लोग
इस जुआ पार्टी में शामिल लोग केवल ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, दिल्ली, मेरठ, नोएडा और फरीदाबाद जैसे कई शहरों से पहुंचे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस द्वारा कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें स्थानीय निवासी के साथ-साथ अन्य जनपदों और राज्यों के लोग भी शामिल हैं।
सभी नाम और पते पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दर्ज किए गए हैं:-
1- अशोक (उम्र 29 वर्ष) थापा, पुत्र रवि थापा, गली नं. 30, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश
2- सूरज (उम्र 32 वर्ष), पुत्र नन्दकिशोर व्यास, श्यामपुर भट्टोवाला, ऋषिकेश
3- हर्षवर्धन (उम्र 60 वर्ष) उर्फ पिंटू रावत, पुत्र मुकन्द सिंह, मालवीय नगर, ऋषिकेश
4- विनोद सिंह,(उम्र 35 वर्ष) पुत्र राम सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश
5- नरेन्द्र पाल(उम्र 48 वर्ष) पुत्र देव सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश
6- सन्तन सिंह (उम्र 43 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह, ग्राम मुण्डाला, नरेन्द्रनगर
7- हितेश (उम्र 35 वर्ष) पुत्र नत्थूराम शर्मा, श्यामपुर मुर्गी फार्म, ऋषिकेश
8- राकेश जोशी (उम्र 50 वर्ष) पुत्र स्व0 विद्यादत्त जोशी, गुमानीवाला, ऋषिकेश
9- सोनू (उम्र 36 वर्ष) पुत्र प्रेमसिंह, गली नं. 5, एनडीएस स्कूल पास, श्यामपुर, ऋषिकेश
10- मोहन सिंह (उम्र 38 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह, छिद्दरवाला, देहरादून
11- भगवान सिंह (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्व0 ठाकुर सिंह, श्यामपुर, ऋषिकेश
12- गोपाल सिंह (उम्र 46 वर्ष) पुत्र जगत सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश
13- सुरेन्द्र सिंह (उम्र 53 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह, मंशा देवी, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश
14- सलीम (उम्र 30 वर्ष) पुत्र नसीम, कोटद्वार लकड़ीपड़ाव, पौड़ी गढ़वाल
15- बक्सी सिंह पंवार (उम्र 45 वर्ष) पुत्र कमल सिंह पंवार, हाट रोड, श्यामपुर, ऋषिकेश
16- संजीव (उम्र 34 वर्ष) पुत्र जयराम, करन विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली
17- राहुल सिंह बिष्ट (उम्र 28 वर्ष) पुत्र वीर सिंह बिष्ट, घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल
18- अभिषेक (उम्र 22 वर्ष) पुत्र विनोद, कनकरखेडा, मेरठ, उत्तर प्रदेश
19- प्रमोद बिष्ट (उम्र 33 वर्ष) पुत्र स्व0 जोत सिंह, टिहरी विस्थापित कालोनी, श्यामपुर, ऋषिकेश
20- राजेश सिंह (उम्र 48 वर्ष) पुत्र गजेन्द्र, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून
21- गुरुप्रसाद (उम्र 38 वर्ष) पुत्र विघ्यादत्त, नुन्नावाला, भानियावाला, डोईवाला
22- राहुल (उम्र 26 वर्ष) पुत्र कमल सिंह, मेरठ ब्रहम्पुरी, गौतम नगर, उत्तर प्रदेश
23- त्रिलोक सिंह राणा ( उम्र 43 वर्ष) पुत्र सुन्दर सिंह राणा, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश
24- महेन्द्र सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र बिशन सिंह, नुन्नावाला, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून,
25- शिव सिंह ( उम्र 39 वर्ष) पुत्र कुवर सिंह, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून
26- भगवती प्रसाद (उम्र 47 वर्ष) पुत्र गुणानंद, खदरी, श्यामपुर, ऋषिकेश
27- लखदीप कुमार (उम्र 31 वर्ष) पुत्र पीमसेन, रोहिणी सेक्टर-22, दिल्ली
28- सुशील रावत (उम्र 40 वर्ष) पुत्र भारत सिंह रावत, ग्राम मानपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
29- संजीव सिंह (उम्र 38 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह, विस्थापित निर्मल, ब्लॉक-ए, आईडीपीएल, ऋषिकेश
30- दीपक ( उम्र 28 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार, करन विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली
31- सिमरन (उम्र 23 वर्ष) पुत्री अतपाल, रोहिणी सेक्टर-1, नई दिल्ली
32- अंजलि (उम्र 20 वर्ष) पुत्री विवेक, फरीदाबाद
33- पवित्रा ( उम्र 33 वर्ष) पुत्री कविराज, सेक्टर-16, नई दिल्ली
34- सरिता लामा (उम्र 39 वर्ष) पुत्री तुलसी बहादुर लामा, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली
35- सानिया (उम्र 20 वर्ष) पुत्री इरफान, एफ 383/14, गली नं. 14, रजोरी भजनपुरा, दिल्ली
36- प्रीति (उम्र 33 वर्ष) पुत्री विजय सिंह, बेगमपुर, राजीवनगर, दिल्ली
37- मायरा (उम्र 26 वर्ष) पुत्री मौहम्मद गुलाब, लक्ष्मीनगर, दिल्ली
38- सबीना (उम्र 29 वर्ष) पुत्री कविराज, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली
39- श्वेता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी श्री नरेश कुमार, गांव पसतरा, थाना जानी खुर्द, मेरठ
40- मनीषा कौशिक (उम्र 19 वर्ष) पुत्री हरवीर कौशिक, चिपयाना गली नं. 06, ग्रेटर नोएडा, थाना बीसरक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!