हरिद्वार, 20 जून
विश्व हिंदू परिषद (VHP) की दो दिवसीय केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक कल शुक्रवार दिनांक 19 जून को हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में संपन्न हो गई। बैठक में गोवंश संरक्षण, बढ़ते नशे के कारोबार और राम मंदिर चंदा विवाद समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद (VHP ) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर चंदा विवाद में जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिन ट्रस्टों ने राम मंदिर निर्माण के नाम पर सोना या अन्य दान एकत्र किया है, उनकी भी जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि इससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और विपक्ष द्वारा किए जा रहे राजनीतिक आरोपों का जवाब मिलेगा।

आलोक कुमार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं और किसी भी स्तर पर जांच से बचने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहा है।

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई तथा नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही साथ उन्होंने गौ माता और राम मंदिर को लेकर भी संवेदनशील चर्चाएं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!