ब्रैकिंग न्यूज़ : सितारगंज के बराकोली रेंज में STF और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 7.82 किलो हाथी दांत बरामद

उधमसिंह नगर , 5 मई।
STF और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
7.82 किलो हाथी दांत बरामद
अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये
दो तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और वन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित बराकोली रेंज क्षेत्र में छापेमारी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो 820 ग्राम वजनी हाथी दांत बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मरतुन्जय हलदार और माणिक मंडल निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज के रूप में हुई है। STF को पहले से सूचना मिल रही थी कि इलाके में वन्यजीव अंगों की तस्करी सक्रिय है। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने देर रात घेराबंदी कर दोनों को मौके से दबोच लिया।

एसएसपी STF अजय सिंह ने बताया कि हाथी दांत की तस्करी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गंभीर अपराध है। मामले में विस्तृत जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!