अमन कमेटी की बैठक आयोजित, मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील…
केलाखेड़ा 25 जून
मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना केलाखेड़ा में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ( सर्किल अफसर ) अखिलेश कुमार, बाजपुर ने की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी बाजपुर ने सभी से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित लोगों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुहर्रम के दौरान सभी कार्यक्रम निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।