हरिद्वार,19 नवंबर
जनपद में गोकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के कड़े निर्देशों पर भगवानपुर पुलिस ने ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में छापेमारी कर कथित रूप से गोकशी कर रहे एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 को भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक महिला और अब्दुल गफ्फार पुत्र यासीन को गौमांस तथा गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के साथ हिरासत में लिया गया।

मौके से गौमांस और गोकशी के उपकरण बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से गौमांस के अलावा एक कुल्हाड़ी, चार छुरियां, एक लोहे का तसला और दो नायलॉन की रस्सियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

मामले में थाना भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या के तहत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

SSP के निर्देशों पर लगातार कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जनपद में अवैध पशु कटान और गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, महिला कांस्टेबल सोनम, कांस्टेबल मदन सिंह एवं होमगार्ड रोविन सिंह शामिल रहे।

भगवानपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध पशु कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!