हरिद्वार 24 अप्रैल
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली कनखल पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को अवैध स्मैक की तस्करी कर रही एक महिला को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला जोगिया मंडी पैदल मार्ग, कोतवाली नगर क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में ठोकर नंबर 10 पर झोपड़ी बनाकर थाना कनखल क्षेत्र में रह रही थी। गिरफ्तार महिला की उम्र 22 वर्ष बताई गई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महिपाल सिंह सैनी, उपनिरीक्षक सीमा आर्य, हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह और कांस्टेबल उमेद सिंह शामिल रहे।