हरिद्वार 24 अप्रैल
चारधाम यात्रा को देखते हुए हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा दिन-रात कार्य कर सड़क पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीवरेज कार्यों के कारण जनता, व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी खोदी गई सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी कर ली जाए।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज 01 और पैकेज 02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

23 अप्रैल को पैकेज 01 के तहत दुधाधारी चौक में 187 मीटर बिटुमिनस रोड, इंडस्ट्रियल एरिया में 350 मीटर बिटुमिनस रोड, प्रेम विहार चौक में 15 मीटर सीसी रोड और आलूवालिया क्षेत्र में 57 मीटर सीसी रोड का कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार कुल 610 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण हुआ।

वहीं पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक में 15 मीटर तथा मोहन इंक्लेव में 45 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 60 मीटर कार्य पूर्ण हुआ।

प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!