हरिद्वार 24 अप्रैल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़े गए, जबकि 1 आरोपी अवैध देशी शराब की तस्करी में गिरफ्तार हुआ।

पुलिस द्वारा 23 अप्रैल 2026 को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी और नकदी बरामद की गई। वहीं एक आरोपी के पास से 52 पव्वे अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई।

पुलिस ने विक्की पुत्र चमन लाल निवासी मोहल्ला कोटरावान, इंतजार पुत्र स्व. मुस्तकीम निवासी मोहल्ला मेहतान, शोभित कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी विष्णुलोक कॉलोनी तथा रिंकू शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी लाल मंदिर क्षेत्र को गिरफ्तार किया।

विक्की के पास से ₹2620, इंतजार के पास से ₹1020 और शोभित कुमार के पास से ₹1760 नकद के साथ सट्टा सामग्री बरामद हुई। रिंकू शर्मा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद, कांस्टेबल अमित गॉड, राजेश बिष्ट, अर्जुन चौहान, अनिल वर्मा और कपिल कुमार गोला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!