हरिद्वार, 13 जून ।
जनपद हरिद्वार की विधानसभा 27 ज्वालापुर के ग्राम बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
चौपाल के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और मिशन 2027 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी रहे।
इस अवसर पर श्रीमती सुमन देवी, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओशियाना यादव, रमाशंकर, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव, आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू, सपा नेता मौसम अली, चौधरी महिपाल, समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राम सिंह सागर तथा विनोद गॉड सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने पीडीए समाज की एकता, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने मिशन 2027 को सफल बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम बंजारेवाला में आयोजित यह पीडीए चौपाल क्षेत्र में समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगी।