हरिद्वार, 13 जून ।
गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद श्री दुश्यंत कुमार गौतम के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच जारी रखने तथा आरोपित के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी जनप्रतिनिधि या व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले आरोप गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि मामले को राजनीतिक रंग देकर जांच को प्रभावित नहीं किया जा सकता।
गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सांसद दुश्यंत कुमार गौतम देश और समाज के सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं तथा उनके खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की समाज निंदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मंचों पर कई बार माफी मांगना इस बात का संकेत है कि आरोपों में गंभीरता है।
विज्ञप्ति में मांग की गई है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही समाज के लोगों ने सांसद की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
प्रेस विज्ञप्ति पर राष्ट्रीय सचिव देवराज (कविवर), प्रदेश संरक्षक किशोर पाल तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार के हस्ताक्षर दर्ज हैं।