हरिद्वार में आयोजित भव्य एवं अनोखे विदाई समारोह में देवेंद्र त्यागी को सम्मानित करते हुए प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न जनपदों से पहुंचे अन्य कर्मचारी…

हरिद्वार, 30 अप्रैल।
देवेंद्र त्यागी ने अपने 36 साल 9 महीने 10 दिन (लगभग 37 वर्ष) के लंबे और समर्पित सेवाकाल को पूर्ण करने के बाद देवेंद्र त्यागी को आज एक भावुक एवं यादगार विदाई दी गई। इस विशेष अवसर पर आयोजित समारोह में एडीएम (शासन), एडीएम (वित्त) के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हरिद्वार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण बनाया।

इस विदाई समारोह का आरम्भ एडीएम (शासन) व एडीएम (वित्त) ने मालार्पण , समृद्धि चिन्ह व तोहफे (गिफ्ट्स) भेट स्वरुप देकर शुरू किया गया। व अपने अपने विचार प्रस्तुत किए ।

इस विदाई समारोह की खास बात यह रही कि इसमें केवल हरिद्वार ही नहीं, बल्कि देहरादून एवं अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

सभी ने एकजुट होकर इस दिन को “सेवानिवृत्ति दिवस” के रूप में मनाया, जिससे समारोह और अधिक विशेष व भावनात्मक बन गया। विभिन्न जिलों से आए कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और त्यागी जी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम को और अधिक अनोखा बनाने में त्यागी जी द्वारा लिखित ‘वाहन सारथी’ पुस्तिका का विशेष योगदान रहा। इस पुस्तिका का मंच से उल्लेख करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे विभाग के लिए एक अमूल्य धरोहर बताया, जो आने वाले समय में भी मार्गदर्शन देती रहेगी।

एडीएम (शासन) एवं एडीएम (वित्त) ने अपने संबोधन में देवेंद्र त्यागी की कार्यशैली, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि त्यागी जी का सेवाकाल न केवल लंबा रहा, बल्कि प्रेरणादायक भी रहा है। उनकी ईमानदारी और समर्पण आने वाले कर्मचारियों के लिए एक उदाहरण के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

समारोह के दौरान कई क्षण भावुकता से भरे रहे। सहकर्मियों की नम आंखों और तालियों की गूंज के बीच देवेंद्र त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि विभाग के साथ बिताया गया हर पल उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहेगा। त्यागी जी ने अपने सफर का सबसे महत्वपूर्ण सारथि अपनी पत्नी की भी जमकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!