वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गंभीर आपराधिक साजिश का पर्दाफ़ाश किया। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते 01 साजिशकरता घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध अस्लाह सहित किया गिरफ्तार।

कोतवाली लक्सर , 1 मई।

📍हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सत्संग की आड़ में चल रही साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता कथित बाबा अभी फरार है।

👉 क्या है पूरा मामला?
27 अप्रैल 2026 को डॉ. सुमित कुमार निवासी दाबकी कलां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों के साथ हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल बहादराबाद से लौट रहे थे, तभी बाड़ाटीप के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इससे पहले 14 अप्रैल को भी इसी तरह की संदिग्ध फायरिंग की घटना सामने आई थी।

👉 पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक शुभम सैनी को बाइक सहित रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया।

👉 पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम सैनी (उम्र 22 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका परिवार एक कथित बाबा के सत्संग में जाते थे। बाबा के संपर्क में आने के बाद सुमित नामक युवक उसके बेहद करीब हो गया।
आरोप है कि बाबा ने करीब 5-6 महीने पहले ही डॉक्टर सुमित की हत्या की साजिश रच दी थी।

👉 14 अप्रैल को पहली बार दोनों ने डॉक्टर की कार पर फायरिंग की।
👉 27 अप्रैल को दोबारा पीछा कर 4 राउंड फायर किए गए।

👉 पुलिस की आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस फरार बाबा की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 109 बीेएनएस में मुकदमा दर्ज कर , आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही ह।

👉 बरामदगी
गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसका नंबर UK08 BE २८०१ तथा अवैध अस्लाह 315 बोर भी बरामद कर लिया गया है।

👉 घटना के खुलासे गठित पुलिस टीम
कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी , SI यशवीर नेगी चौकी इंचार्ज भिक्क्म्पुर, HC पंचम प्रकाश, का0 1344 गंगा, का0 1336 धवजवीर, HC मनमोहन भंडारी (CIU RKE) और का0 1398 महिपाल तोमर (CIU RKE) शमिल रहे।

⚠️ निष्कर्ष
सत्संग और धार्मिक गतिविधियों की आड़ में रची गई इस आपराधिक साजिश ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई, लेकिन मुख्य आरोपी के फरार होने से मामला अभी भी गंभीर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!