हरिद्वार, 11 जुलाई।
हरिद्वार में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल की अध्यक्ष विभाष सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में आज शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने रानीपुर कोतवाली का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताया।

गौरतलब है कि शिवालिक नगर में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करने पर महेश प्रताप राणा और विभाष सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनव्यापारी कोतवाली पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान महेश प्रताप राणा ने कहा कि बिना पूर्व सूचना उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि पुराने मीटर सही तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोग स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं तो विभाग इसे जबरन क्यों लागू कर रहा है। उन्होंने UPCL अधिकारियों और कर्मचारियों पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की और पुलिस को तहरीर सौंपी।

पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल और प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर अपेक्षा से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को इस तकनीक की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास बंद करना चाहिए।

पूर्व विधायक अशोक शर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे मुकदमों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और वरुण बाल्यान ने कहा कि कांग्रेस लगातार स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनआंदोलन चला रही है। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर अधिक बिजली खपत दर्ज कर रहे हैं और इसकी शिकायतें भी विभाग तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद विभाग अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं कर रहा।

प्रदर्शन करने वालों में महिला महानगर अध्यक्ष लता जोशी, डॉ महरबान, सीपी सिंह, तेजपाल, तीर्थपाल, रवि, नरेश सेमवाल, संतोष चौहान, विमला पांडे, मुरली मनोहर, अंकित चौहान, नरेश पंडित, सुनीता सिन्हा, निशा शर्मा, गेस कश्यप, मधु शर्मा, राजवीर सिंह चौहान, हिमांशु गुप्ता, संजय सैनी, पार्षद सुनील कुमार, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, सोहेल अख्तर, तेलूराम प्रधान, अशोक धींगान , मनोज धनगर , मनीराम बागड़ी, यशवंत सैनी, वरिष्ठ कपिल जी , अंकित चौहान, नेपाल गुप्ता, कुलवीर सिंह, ईसम सिंह, अमित नौटियाल, डीएस नेगी, एमएस त्यागी, जितेंद्र चौधरी, शिवदत्त, अंजू, ममता सिंह,अनिशा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!