हरिद्वार, 16 जुलाई।
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हरिद्वार महानगर ने ‘रन फॉर हरिद्वार’ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर रानीपुर मोड़ तक आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और परिषद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना और फिट, स्वच्छ व जागरूक हरिद्वार का संदेश देना रहा।

पुरुष वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, रोहित सिंह द्वितीय और मोहित रावत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में नेहा बिष्ट ने पहला, साक्षी शर्मा ने दूसरा और प्रिया नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ABVP के प्रदेश सह मंत्री आयुष हटवाल ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का एहसास कराने का अवसर है और स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। वहीं जिला संयोजक सूर्य प्रताप राणा ने कहा कि परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अमन सिंह तोमर, जिला प्रमुख राहुल सिंह, मांसी, रुद्राक्षी, प्रशांत, प्रिंस शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समापन पर प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए स्वस्थ, जागरूक और सशक्त हरिद्वार के निर्माण का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!