हरिद्वार, 16 जुलाई।
मैकनरो कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रा. लि. में भूमानंद जीवन रक्षक ब्लड सेंटर के सहयोग से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के 100 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम में कंपनी के एचआर प्रदीप कुमार, फैक्ट्री मैनेजर के.के. अग्रवाल, भूपेन्द्र यादव, कुलभूषण वर्मा, मनोज, अरुण, वीरेन्द्र और राहुल त्यागी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कंपनी के क्लाइंट पार्टनर टीडीएस प्लेसमेंट एंड सर्विसेज प्रा. लि. की ओर से सुशील कुलियाल, सागर ठाकुर और दीपक चौहान ने भी शिविर में सहभागिता की।
अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शिविर के सफल आयोजन पर कंपनी प्रबंधन और भूमानंद जीवन रक्षक ब्लड सेंटर की टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।