हरिद्वार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए रातभर विशेष निगरानी बनाए रखी।

जनपद के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों और बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुलिस की कड़ी नजर रही। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोका जा सके।

इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की गई और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी गई। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!