
हरिद्वार: मंगलवार दिनांक 14 अप्रैल 2026 चारधाम यात्रा से पहले शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए हरिद्वार में सिवरेज निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। सिवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम अब दिन-रात युद्धस्तर पर किया जा रहा है।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद निर्माण एवं अनुश्रवण इकाई, गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम ने कार्यों की गति बढ़ा दी है। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रभावित सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी की जाए।


तेजी से हो रहा निर्माण कार्य
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल के अनुसार, केएफडब्ल्यू वित्तपोषित हरिद्वार सीवरेज योजना के तहत पैकेज-01 और पैकेज-02 में तेजी से काम चल रहा है।
पैकेज-01 :
मुख्यागली सीसी रोड – 10 मीटर
शांति मार्ग टाइल्स रोड – 8 मीटर
ऋषिकुल बीटी रोड (PWD) – 200 मीटर
कुल कार्य पूर्ण: 218 मीटर
पैकेज-02 :
लोकसेवा आयोग सीसी रोड – 129 मीटर
शिवानीपुरम सीसी रोड – 40 मीटर
गणपति धाम फेस-3 सीसी रोड – 50 मीटर
कुल कार्य पूर्ण: 219 मीटर




जनता को राहत देने पर फोकस
सिवरेज कार्यों के चलते क्षेत्रीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि सड़क मरम्मत में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, शेष कार्यों को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।