देहरादून / मसूरी, बुधवार 6 मई।
उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रहा कोल्ड ड्रिंक और राशन से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की मदद ली। खाई अत्यधिक गहरी और जोखिम भरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा।

SDRF की टीम ने कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाकर घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, मृतक चालक के शव को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!