हरिद्वार, 6 जुलाई।
बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को कनखल प्रखंड में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में अमरूद, जामुन, अनार और बेलपत्र सहित विभिन्न फलदार एवं धार्मिक महत्व के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सभी पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश भी दिया जा रहा है।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अर्जुन जी, डॉ. माधुरी, ऋषिकुल जिला उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, जिला सह मंत्री दीपक, जिला संयोजक अमित मुल्तानीया, जिला सह सुरक्षा प्रमुख दिग्विजय, विद्यार्थी सह सुरक्षा प्रमुख कुलदीप बिश्नोई, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय नैय्यर, संजीव बिश्नोई, प्रजीत सिंह, आयुष बजरंगी, तरुण शर्मा, अनूप पाल, बिट्टू बजरंगी सहित बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!