आलोक शर्मा बोले— निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत


हरिद्वार, 2 जुलाई।
जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को नवप्रकाशित समाचार पत्र ‘खबर की ताकत’ का भव्य विमोचन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर समाचार पत्र की संपादक उपासना तेश्वर एवं उनकी पूरी टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्तरदायी पत्रकारिता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला होती है। समाचार पत्र केवल घटनाओं का संकलन नहीं, बल्कि समाज की आवाज, जनभावनाओं का दर्पण और शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाने का प्रभावी माध्यम है।

MH7 News चैनल की ओर से भी ‘खबर की ताकत’ के सफल प्रकाशन पर संपादक एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह समाचार पत्र निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास अर्जित करे तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे।

इस अवसर पर पत्रकारों ने पत्रकारिता की गरिमा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘खबर की ताकत’ जनसरोकारों की बुलंद आवाज बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के अंत में संपादक उपासना तेश्वर एवं उनकी पूरी टीम को इस नई पहल के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

जय देवभूमि, जय उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!