एसएसपी ने जारी किए आदेश, डोईवाला, ऋषिकेश, नगर कोतवाली समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव

देहरादून, 22 जून
कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने निरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादलों एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के तहत जनपद के कई महत्वपूर्ण थानों और शाखाओं में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार निरीक्षक राकेश गुसाईं को डोईवाला कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले राकेश गुसाईं से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं यशपाल सिंह बिष्ट को ऋषिकेश कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि कैलाश चंद्र भट्ट को नगर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त हरिओम राज चौहान को चुनाव सेल का दायित्व दिया गया है। कमल कुमार लुंठी को रायवाला थाना प्रभारी, संतोष सिंह कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा प्रभारी तथा नरेंद्र सिंह गहलावत को डालनवाला कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!