देशभर में आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी भारी इजाफा कर दिया गया है।
तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹97.91 प्रति लीटर और डीजल ₹90.78 प्रति लीटर पहुंच गया है।
ईंधन के दाम बढ़ने से अब परिवहन, रोजमर्रा की जरूरतों और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। आम लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।