अब आपके शहर की स्ट्रीट लाइट का बिजली बिल आपसे वसूला जाएगा इसके लिए शहरी विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है इसे जल्द ही मुख्य सचिव के समक्ष रखा जाएगा

हाल ही रिपोर्ट देखे तो देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के नगर निकायों पर यूपीसीएल का करोड़ो रुपये बिल बकाया है यूपीसीएल अगर इन पर कार्रवाई करता है तो जन सुविधा का मामला होने के नाते कनेक्शन भी काट नहीं कर सकता जिससे बकाया बढ़ता जा रहा है दूसरी समस्या इन स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव की होती है इसके लिए भी निकायों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बनता है

इस समस्या का समाधान तलाशने के लिए शहरी विकास विभाग ने हर उपभोक्ता के बिजली बिल के माध्यम से स्ट्रीट लाइट सरचार्ज वसूलने की तैयारी की है विभाग के अफसरों के मुताबिक जो भी बिजली बिल जाएगा उसमे यह जुड़ा होगा उपभोक्ता जब इसका भुगतान करेगा तो पैसा यूपीसीएल के पास पहुंच जाएगा यूपीसीएल इसे शहरी विकास विभाग या संबंधित निकायों को उपलब्ध करा देगा

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!