देश / उत्तराखंड, 15 मई 2026 ।
देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका और अनियमितताओं के आरोपों के चलते परीक्षा विवादों में आ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों को किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। एजेंसी ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

परीक्षा की नई तारीख की घोषणा के साथ एनटीए ने कहा कि केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद NEET-UG 2026 की पुनः परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने भी उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय और एनटीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो और परीक्षा निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!