ज्वालापुर (धीरवाली) , 13 मई 2026।
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गुघाल मंदिर के सामने स्थित एक अमूल पार्लर पर बुजुर्ग दुकानदार के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक श्री ओ.के. धीमान, जो एक भेल रिटायर्ड बुजुर्ग व्यक्ति हैं, अपनी दुकान पर अकेले रहते और दुकान संभालते हैं।
बताया जा रहा है कि कल मंगलवार 12 मई 2026 को दोपहर वीडियो में दिखाई दे रहे एक पुरुष और उसके साथ मौजूद महिला/परिवार ने दुकानदार को बातों में उलझाकर भ्रमित कर दिया। आरोप है कि उन्होंने 500 रुपये देकर वापस ले लिए और भ्रमित कर बुजुर्ग दुकानदार से 490 रुपये भी ले लिए और दुकानदार को केवल 10 रुपये ही दिए। इतना ही नहीं, आरोपी दम्पति ने 490 रुपए के साथ-साथ दुकान से आइसक्रीम भी लेकर चले गए।
पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग और असहाय लोगों को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक है।
स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवाशियो का कहना है कि श्री ओ.के. धीमान एक सज्जन व्यक्ति है तथा बुजुर्ग भी है जिस कारण व पुलिस तक नहीं जा सके और MH7news चैनल के माध्यम से अपने साथ हुए घटना को सभी स्थानीय लोगो के साथ शेयर कर रहे है ताकि भविष्ये मे ये लोग किसी और के साथ धोखा न कर सके। ऐसे में उनके साथ हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।
साथ ही आसपास के दुकानदारों और क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को पहचानें और सतर्क रहें, ताकि भविष्य में किसी अन्य दुकानदार के साथ ऐसी घटना न हो।