हरिद्वार, 14 मई 2026।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील को जनपद हरिद्वार में प्रशासनिक स्तर पर अमल में लाते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने आज गुरुवार को अपने आवास से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक नई पहल की शुरुआत की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे भी इस मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास कार्यालय के नजदीक हैं, वे पैदल ही कार्यालय पहुंचने का प्रयास करें, जिससे ईंधन की बचत हो सके।

डीएम ने बताया कि प्रशासनिक बैठकों को अधिकतम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर ही संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विद्युत बचत पर भी विशेष जोर देते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक बिजली के उपयोग से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय या कक्ष से बाहर जाते समय लाइट, पंखे एवं अन्य विद्युत उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से की अपील :-
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से भी प्रधानमंत्री की “ईंधन बचाओ” मुहिम में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े स्तर पर ऊर्जा और ईंधन की बचत संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!