हरिद्वार, 22 मई 2026।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत 25-हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईआरओ एवं उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने की।

प्रशिक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने सभी BLO, सुपरवाइजर और BLA को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण में निर्धारित प्रपत्रों, समयबद्ध कार्यवाही और विभिन्न स्तरों पर समन्वय के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवराणी और तहसीलदार सचिन कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने निर्वाचन कार्यों को प्रभावी और निष्पक्ष ढंग से संपादित करने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!